Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ रचा इतिहास

वह पिंक बॉल बाल से शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई। यह शतक भी ऐसे मैच में आया जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिहाज से बेहद जरूरी था। भारतीय महिलाएं पहली बार पिंक बाल से टेस्ट मैच खेलने उतरी थी।

स्मृति मंधाना ने पहले दिन ही मैच में अपना अर्धशतक पूरा किया था। मंधाना ने 51 गेंदों पर 11 चौंके की मदद से अपना पचासा पूरा किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वह टेस्ट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना चुकी थी। मंधाना ने 144 गेंद खेलकर 15 चौके लगाते हुए, 80 रन बनाकर नाबाद लौटी।

इससे पहले टेस्ट में उनका उच्चतम स्कोर 78 रन था। दूसरे दिन स्मृति मंधाना टेस्ट मैच खेलते हुए 170 गिर का सामना कर 18 चौके और एक छक्के की मदद से अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उन्होंने ढ़ेर सारी उपलब्धियां हासिल की।