Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

किसानों की समस्याओं को लेकर: भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप व बीकेई ने शुरू किया धरना

सिरसा। ।।( सतीश बंसल ) भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप और भारतीय किसान एकता (बीकेई) द्वारा संयुक्त रूप से
शामलात देह व जुमला मुस्तरका मालकान के विरोध मेंकैबिनेट मंत्रियों के आवास का घेराव कर धरना शुरू किया गया। यह धरना शुक्रवार सांय 5 बजे तक जारी रहेगा। चढ़ूनी ग्रुप से जिलाध्यक्ष सिकंदर रोड़ी व बीकेई से मैक्स साहुवाला ने संयुक्त रूप से बताया कि गुलाबी सुंडी व बरसात से खराब हुई फसलों का जिले के कुछ गांवों के किसानों का मुआवजा अभी तक नहीं आया है, जिस कारण किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के खाते से बीमा प्रीमियम के नाम पर तो राशि काट लेती है, लेकिन जब किसानों को देने की बारी आती है तो अपने हाथ पीछे खींच लेती है।

उन्होंने बताया कि मौजगढ़ हैड को तोड़कर तेजाखेड़ा की ओर ले जाया जा रहा है, जिससे सैकड़ों एकड़ भूमि बंजर हो जाएगी, क्योंकि मौजगढ़ हैड से कई नहरें निकलती है, जिसके पानी से भूमि की सिंचाई होती है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर गुरी सेखों, युवराज श्योकंद, बलजिंदर वेदवाला, उदय गिल, गव्यी गिल, लवली, बलराज बाजवा, लीला सहित अन्य उपस्थित थे।