Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भारत–रूस की दोस्ती दुनिया में शांति के लिए जरुरी : मोदी

 

व्लादिवोस्तोक (रूस)। दो दिवसीय दौरे पर रूस गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्लादिवोस्तोक में हैं। उन्होंने बुधवार को ज्वेदा जहाज निर्माण परिसर का दौरा करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रतिनिधिमंडलस्तर की वार्ता की।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान में भारत और रूस के संबंधों को लेकर बात की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत और रूरस की दोस्ती की दुनिया में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और रूस के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन के साथ दो घंटे तक चली बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत और रूस के बीच 20वीं वार्षिक वार्ता हो रही है, जिसने दोनों की दोस्ती को आगे बढ़ाया है। दोनों देशों की दोस्ती ना सिर्फ उनके लिए, बल्कि दुनिया के लिए विकास और शांति में अहम भूमिका अदा कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भी दोनों देशों के बीच परमाणु, व्यापार, रक्षा समेत कई क्षेत्रों को लेकर बात हुई जो काफी ऐतिहासिक है। इस दौरान उन्होंने रूस के सबसे बड़े नागरिक सम्मान देने की घोषणा के लिए भी आभार प्रकट किया।

विदित हो कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ही व्लादिवोस्तोक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यहां शिप बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच शानदार तालमेल दिखी। पुतिन ने मोदी का स्वागत गले लगाकर किया।