Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वृद्ध आश्रम में वृद्धों का दिया सर्फ बनाने का प्रशिक्षण

सिरसा।(सतीश बंसल ) चत्तरगढपट्टी में फ्रेश संस्था द्वारा संचालित सिरसा सिटीजन होम के प्रांगण में वृद्धों को सर्फ बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। वृद्ध आश्रम में कार्यरत संतरा देवी ने यह प्रशिक्षण दिया। फ्रेश संस्था के प्रधान रघुबीर सिंह यादव ने बताया कि समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते है।

जिससे वृद्धों को लाभ मिले। इसी क्रम में सर्फ बनाने का एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे वृद्धों के समय का सदुपयोग होगा और उनकी आय का भी साधन बनेगा। इस मौके पर सूबे सिंह दहिया किरढाण, अक्षय मेहरा व सुरेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे।