Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इटली में कोरोना का कहर, एक दिन में इतने नए केस, अब तक इतने लोगों की मौत

 

कोरोना वायरस के फैलने के बाद इटली सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार तक 233 लोगों की मौत हुई है। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 1,247 के एक दिन के रिकॉर्ड से बढ़कर 5,883 हो गई। इटली में चीन के बाहर किसी भी देश की सबसे अधिक मौतें और चीन और दक्षिण कोरिया के बाद तीसरा सबसे अधिक संक्रमण दर्ज किया है।

उधर इतालवी सरकार ने बताया है कि मिलान के आसपास पूरे लोम्बार्डी क्षेत्र को क्वैरनटीन करने की योजना बनाई जा रही है ताकि वेनिस और पर्मा व रिमिनी के उत्तरी शहरों के आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। तीन अप्रैल तक इन क्षेत्रों में और बाहर लोगों की आवाजाही को गंभीर रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। मिलान इटली की वित्तीय राजधानी है और इसकी आबादी 14 लाख से कम है। संपूर्ण लोम्बार्डी क्षेत्र 1 करोड़ लोगों का घर है।

वेनिस के आसपास के वेनेटो क्षेत्र के साथ-साथ एमिलिया-रोमाग्ना के पर्मा और रिमिनी में भी ऐसा आदेश जारी किया जा सकता है। इन तीन शहरों में लगभग 540,000 लोगों की आबादी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध का आदेश कब तक जारी किया जाएगा।