Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखीमपुर-खीरी:दुधवा जंगल में जमीन से निकले आग के शोले,लोगों में दहशत

वदेव /लखीमपुर-खीरी।
दुधवा जंगल के अंदर जमीन से आग के शोले निकलने की खबर से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। शुक्रवार की सुबह जानकारी मिलने पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।
मिली जानकारी के अनुसार दुधवा जंगल की महेशपुर रेंज वन वीट हिम्मतपुर जमुनिया घाट की ग्राम पंचायत मुड़ा गालिब और दुल्हापुर गांव के पास की जमीन से आग के शोले निकलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की माने तो करीब 15 दिनों से जमीन चल रही है। शुक्रवार सैकड़ों ग्रामीण इसे देखने पहुंचे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मोहम्मदी तहसीलदार विकासधार दुबे और रेहरिया चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह भी मौके पर पहुंचे। उग्रसेन सिंह ने बताया कि अभी कुछ कह पाना संभव नहीं है, कि यह क्या है? क्यों हो रहा है? मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। फिलहाल जंगल के अंदर आग के शोले जमीन से निकलने की खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हम आपको बता दें कि जिस जगह यह आग के शोले निकल रहे हैं। वह गोमती नदी के पास की जमीन है। जंगल का सारा खर-पतवार और मिट्टी कोयले में परिवर्तित हो गई है। घास की जड़ें भी सूख गई हैं। यह पूरा दृश्य ज्वालामुखी जैसा प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर यह सब क्या है।