Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आज महिलाएं भाजपा सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं: अनीता सिंह

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।
भाजपा से खीरी लोकसभा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ के चुनाव कार्यालय पर सोमवार को महिला मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कम हुआ है।
  • पिछली सरकारों में महिलाओं के साथ उत्पीड़न, छेड़छाड़ व बलात्कार जैसी घटनाएं बड़ी संख्या में हुई थीं। भाजपा सरकार में आज महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम योजनाएं चलाई हैं। साथ ही घरेलू महिलाओं के लिए भी योजनाओं का पिटारा खोला है, जो महिलाएं कभी चूल्हा फूंक रहीं थीं, उज्जवला गैस उनके घर तक पहुंच गई है।
  • आज महिलाएं प्रधानमंत्री के रूप में सिर्फ नरेंद्र मोदी को देखना चाहती हैं। इस दौरान अपने संबोधन में निवर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी अजय मिश्र ‘टेनी’ ने कहा कि हमारी सरकार में बड़ी मात्रा में सड़कों का जाल बिछाया गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में जिले में मोतीपुर ओयल में 200 बेड का वातानुकूलित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय स्थापित हुआ है।
  • इसी के साथ ओयल में ट्रामा सेंटर स्थापित हुआ है जिसमें सीआईसी वार्ड, सिटी स्कैन, डायलिसिस मशीन को भी लगाया गया है। इसके साथ ही 17 सीएचसी आयुष केंद्र स्थापित किए गए हैं।
  • महिला शिक्षा व प्राथमिक शिक्षा के साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 50 हजार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास शहरी व ग्रामीण योजना अंतर्गत 3 लाख 66 हजार 1 सौ 71 परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उन पांच लाख परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं जो महिलाएं भोजन बनाने के लिए चूल्हा फूंक रहीं थीं।
  • जिन परिवारों में बिजली की व्यवस्था नहीं थी, उन घरों में सौभाग्य योजना के अंतर्गत 1लाख 39 हजार परिवारों को निशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छता अभियान के तहत 4 लाख 53 हजार 8 सौ 14 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन सहित केंद्र व प्रदेश की सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं से जिले में हजारों परिवारों को लाभान्वित किया है।
  • जिले को बाढ़ मुक्त कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। ब्रॉडगेज, रेल लाइन, रैंक पॉइंट हेरिटेज ट्रेन सहित नई रेल लाइन का शुभारंभ हुआ है। सरकार और बेहतर परिणामों के लिए प्रयासरत है। उन सभी को 2022 तक लाभान्वित किया जाएगा जो परिवार किन्ही कारणों से योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं।