Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लॉकडाउन मे नहीं करा पा रहे वक्सिंग तो न हों परेशान, घर मे ऐसे पाये अनचाहे बालों से छुटकारा

लॉकडाउन के चलते कोई पार्लर नहीं खुले जिसकी वजह से महिलाए अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए पार्लर में समय बिताती थी। लेकिन इस समय लॉकडाउन चल रहा हैं।

ऐसे में आप घर पर ही वैक्स पैक बनाकर अनचाहें बालों से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको घर पर ही वैक्स पैक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

आवश्यक सामग्री

– 3 कप शुगर
– 1/2 कप पानी
– 1/4 कप नींबू का जूस/सिरका
– सुगंधित तेल

बनाने का तरीका

– एक सॉस पैन में शुगर और पानी डालकर गर्म करें। जब वैक्स की तरह सख्त हो जाए तो इसमें थोड़ा और पानी डालकर गर्म करें।
– अब इसमें नींबू या विनेगर मिलाएं। इसको 15 से 20 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
– जब यह वैक्स की तरह बन जाए तो इसे आंच से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दें।
– इसके बाद आप चाहे तो इसे वैक्सिंग के लिए कभी भी इस्तेमाल कर सकते है।