Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

NOTA को सबसे अधिक वोट मिले तो रद्द कर दोबारा होगा चुनाव

लखनऊ|

                                          |महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त जगेश्वेर सहारिया नें पारित किया आदेश|

  • महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त जगेश्वेर सहारिया नें आदेश पारित किया कि सभी निकाय चुनाव में यदि नोटा को सबसे अधिक वोट मिलता है तो चुनाव रद्द करके फिर चुनाव कराया जायेगा |
  • इस सम्बन्ध में लोकतंत्र मुक्ति आन्दोलन के संयोजक प्रताप चन्द्रा का कहना है कि उनके नेतृत्व में तीन सालों से चला संघर्ष कामयाब हुआ,अब नोटा को सबसे अधिक वोट मिलनें से चुनाव रद्द हो जायेगा |
  • चुनाव आयुक्त के इस कदम की सराहना करते हुए प्रताप चंद्रा ने कहा जगेश्वेर सहारिया साधुवाद के पात्र हैं और चुनावी सुधार हेतु जनहित में लिया फैसला लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा |
  • आपको बता दें पिछले 3 साल से लोकतंत्र मुक्ति आन्दोलन के तहत देश के सभी राज्यों के चुनाव आयुक्तों को प्रत्यावेदन दायर करके दबाव बनाता रहा है कि नोटा को राईट टू रिजेक्ट बनाया जाये और ईवीएम/मतपत्र पर प्रत्याशी की लगने वाली फोटो रंगीन लगाई जाये |