Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पति ने बनाया अश्लील वीडियो तो महिला ने खा लिया जहर

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।

  • एक महिला ने गुरुवार की शाम इसलिए जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, क्योंकि उसके पति ने उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। कुछ समय पहले महिला ने अपने पति पर उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था जिसे वापस लेने की पति लगातार धमकी दे रहा था।
  • शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने कई महीने पहले अपने पति अरमान के खिलाफ पुलिस में उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें महिला ने मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला की पति का चालान कर दिया था।
  • गुरुवार की शाम को इस मामले में एक नया मोड़ आ गया। महिला के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिसमे परिजनों ने कहा कि गुरुवार की दोपहर में महिला किसी काम अस्पताल रोड पर जा रही थी। तभी उसके पति ने रोक लिया। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति था।
  • उसने महिला को एक अश्लील वीडियो दिखाए और कहा कि अगर मुकदमा वापस न लिया तो उसे वायरल कर देगा। इसके बाद घर पहुंची महिला ने शर्म के मारे जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
  • इस मामले में शहर कोतवाल अशोक पांडे का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

 

वीडियो: