Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कोरोना वायरस के कारण ‘होटल अवध’ ने नॉनवेज खाने पर लगायी रोक

 

लखनऊ। राजधानी के नामचीन होटलों में से एक ‘होटल अवध’ के प्रबंधन ने कोरोना वायरस के कारण नॉनवेज खाने पर रोक लगा दी है। यहां पर न ही चिकन, मटन मंगाया जा रहा है और न ही उसे पकाकर परोसने की व्यवस्था की जा रही है।

हुसैनगंज के छितवापुर स्थित होटल अवध के प्रबंधन का मानना है कि केन्द्र सरकार की सलाह के मद्देनजर उन्होंने नॉनवेज और अण्डा से बनने वाली खाद्य सामग्री के निर्माण पर रोक लगायी है। हमारे यहां लोगों को पसंद आने वाला नानवेज बनता है और ये खास माना जाता है। होटल अवध भी अपने में जाना माना नाम है। होटल की ओर से लिये गये निर्णय में सभी की भलाई है। कुछ समय के लिए नानवेज, अण्डा से बनी चीजों को ना खाकर हम जागरुकता का परिचय दे रहे हैं।