Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल 31 अगस्त: महीने का आखिरी दिन इन 4 राशियों को पहुंचाएगा लाभ, जानें अपना राशिफल

महीने का आखिरी दिन आपके लिए क्या कुछ नया लाया है। किसकी चमकेगी किस्मत और कौन होगा निराश। नौकरी और व्यापार में होगा लाभ या मिलेगी हानि। संबंधों मे आएगी मधुरता या होगी खटपट। जानिए दिन का पूरा हाल प्रदेश जागरण पर…

मेष- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज की सुबह स्फूर्तिभरी और ताजगीपूर्ण होगी। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी होगी। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

वृष- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

अविचारी कदम या निर्णय से बचना आवश्यक है। भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बना सकती है। परिवार में मतभेद से बचें।

मिथुन- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च भी हो सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा।

कर्क- (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

वरिष्ठ अधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। परिवार के साथ अधिक निकटता रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। मुमकिन है कि कामकाज के मोर्चे पर यह काफ़ी मुश्किल दिन रहे।

सिंह- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति कम कर सकते हैं। नौकरी-व्यवसाय में विघ्न प्रगति में बाधक बन सकती है। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें।

कन्या- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। संयम आज का मंत्र बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं, क्योंकि स्वभाव की उग्रता मनमुटाव करा सकती है। हितशत्रुओं से सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें।

तुला- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप दोस्तों संग पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे। दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आज का दिन मज़े करने के लिहाज़ से बढ़िया है, इसलिए अपनी पसंदीदा चीज़ों और काम का लुत्फ़ उठाएं। आज सार्वजनिक मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

वृश्चिक- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। पूर्व निर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताश न हों। हाथ में आए हुए अवसर सरक सकते हैं, ध्यान रखें। आज नए कार्य शुरू न करें। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

धनु- (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र हो सकता है। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा ला सकती है। गुस्से को वश में रखें और विवाद में न उतरें।  स्नेह के बंधन को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास पैदा करने की ज़रूरत है।

मकर- (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन मिश्रित फलदायी है। अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। समय से भोजन और शांतचित निद्रा जरूर लें। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। आपका काम दरकिनार हो सकता है क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे।

कुंभ- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप चिंता मुक्त रहेंगे और उत्साह में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। साझेदारी में किए गए काम आख़िरकार फ़ायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफ़ी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। बुजुर्गों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।

मीन- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक आयोजन के लिए शुभ है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे।परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। आय बढ़ेगी। अपनी परेशानियां उनसे बांटने में हिचकिचाएं नहीं। निश्चित तौर पर आप उन्हें हल करने में सफल रहेंगे। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।