Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल 24 अगस्त: शुक्रवार को इन राशियों के लिए शभु संकेत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

24 अगस्त 2018 दिन शुक्रवार आपके लिए क्या कुछ नया लाया है। किसकी चमकेगी किस्मत और कौन होगा निराश। नौकरी और व्यापार में होगा लाभ या मिलेगी हानि। जानिए दिन का पूरा हाल आज के राशिफल में…

*आज का राशिफल*
============

मेष- ? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपकी मानसिकता कार्यों में शीघ्र परिणाम पाने की रहेगी। मेहनत का आशाजनक परिणाम इंतजार के बाद ही पर मिलेगा जरूर। आपको स्वयं के कार्य के साथ ही किसी अन्य का कार्य भी करना पड़ेगा। इसमे तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी। बाद में मान बड़ाई मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अधूरे सरकारी कार्य किसी कमी के कारण आज भी लटके रहेंगे हिम्मत ना हारें आज नही तो कल सफलता मिल ही जाएगी। अधिकारियों से जिद बहस करने से बचे। परिजनों का सहयोग कार्य क्षेत्र पर भी मिलेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य शिथिल रहेगा।

वृषभ- ? (, , , , वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज कार्य व्यवसाय में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। धन प्राप्ति के लिये आज कुछ नापसंद कार्य भी करना पड़ेगा। मध्यान तक कार्यों को लेकर उदासीन बने रहेंगे। सहायता मांगने पर भी नही मिलेगी। इसके बाद ही स्थिति में सुधार आने लगेगा। नौकरी वालो को आज अधिकांश कार्यों में निराश होना पड़ेगा अधिकारी वर्ग आपकी क्षमता को कम आंकेंगे। मित्र रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। परिजन किसी अन्य की गलती का जिम्मेदार आपको ठहराएंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन- ? (का, की, कू, , , , के, को, हा)

आज के दिन भी परिस्थितियां आपके लिये प्रतिकूल ही रहेंगी। स्वास्थ्य के साथ ही धन हानि के योग बन रहे है। नए कार्य का आरंभ फिलहाल टालें। पुराने अधूरे कार्य पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दें। व्यावसायिक कार्यों को लेकर आज अन्य लोगों के ऊपर ज्यादा निर्भरता रहेगी। अवकाश भी लेना पड़ सकता है। लाभ आशानुकूल ना होने से थोड़ी निरशा भी रहेगी। महिलाये वाणी के प्रयोग में संतुलन बरतें। संध्या के आस-पास थकान के कारण किसी काम मे मन नही लगेगा लेकिन फिर भी घूमने फिरने मनोरंजन आदि के लिए तत्पर रहेंगे।

कर्क- ? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आर्थिक रूप से आज का दिन भी समृद्धिकारक बना रहेगा। व्यवहार कुशलता बनाये रखें पूर्ण लाभ के अधिकारी बनेंगे। मेहनत का फल किसी भी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले जातक आज विजातीय आकर्षण में फंसे रहने के कारण कार्य पर ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे। पारिवारिक वातावरण में आज भी आनंद छाया रहेगा लेकीन स्त्री को छोड़ अन्य सभी से स्वार्थ के व्यवहार रहेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत तकलीफ होगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह- ? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक बन रहा है। वैसे तो आज आप व्यवहारिक ही रहेंगे। परन्तु अपने स्वार्थ के लिये कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते हैं। जिससे बाद में धन व मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में पुराने सौदों से लाभ होगा। नए अनुबंद भी मिल सकते हैं। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। बेरोजगारों को नई कार्य नियुक्ति मिल सकती है। आज आपसे ईर्ष्या करने वाले भी अधिक रहेंगे इनको अनदेखा करें। पारिवारिक वातावरण में संध्या पश्चात किसी परिजन के उद्दंड व्यवहार से अशांति फैलेगी। थकान बनेगी।

कन्या- ? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी किसी की भी परवाह किये बिना अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे। दिन में कुछ समय के लिये आर्थिक कमी अनुभव होगी पर खर्च पर नियंत्रण रहने से ज्यादा खलेगी नही। सामाजिक कार्यों में कम रुचि लेंगे धार्मिक कार्यों में पूरा समय देंगे दान पुण्य करने के अवसर मिलेंगे। घर मे परिचितों के आवागमन से चहल-पहल रहेगी। संध्या के आस-पास आकस्मिक खर्च आएंगे। परिजन आपसे अकारण ही नाराज हो सकते है। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

तुला- ⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके मन की चंचलता एवं स्वभाव में उद्दंडता को छोड़ शेष सब उत्तम रहेगा। परिजनों अथवा बाहरी लोगों से बेबाकी से पेश आना भारी पड़ सकता है। आज जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य की अपेक्षा कम समय मे एवं सफाई से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में आज ज्यादा उत्साह नही लेंगे। लेकिन आकस्मिक कार्य आने से बेमन से करना पड़ेगा फिर भी धन लाभ उत्तम होगा नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु सहयोगियो की कमी रहने से कार्य आरंभ आज नही कर पाएंगे। घरेलू आवश्यकता के अलावा सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा। आज आपको कोई ठग भी सकता है सतर्क रहें।

वृश्चिक- ? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा। लेकिन आज आप फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगे। काम-धंधे में आशानुकूल वृद्धि होगी। फिर भी आज ज्यादा विस्तार ना करें संध्या बाद से कारोबारी मंदी आ सकती है निवेश भी देखभाल कर ही करें धन फंसने की सम्भवना है। सहकर्मी किसी बात को लेकर असंतोष जताएंगे फिर भी दिनचार्य सुचारू रूप से चलती रहेगी। संध्या बाद दिन भर के कार्य कलापो के आंकलन से संतोष में रहेंगे। बाहर घूमने पर्यटन आदि की योजना अंत समय मे टालने से परिजन नाराज होंगे।

धनु- ? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका स्वभाव संतोषी रहेगा। लेकिन मित्र परिजनों के उकसावे में आकर बेमन से कार्य करेंगे। इसका परिणाम आरम्भ में निराशाजनक रहेगा। बाद में कुछ न अंकुश शुभ ही होगा। व्यवसायियों को मध्यान बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे। धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। सामाजिक क्षेत्र पर आज किसी उच्च पदस्थ अधिकारी से मेल जोल होगा इसका परिणाम निकट भविष्य में अवश्य मिलेगा। महिलाओ की मनोकामना पूर्ण होने में आज भी अड़चन आएंगी फिर भी परिस्थितियों को देखते हुए परेशान नही होंगी। लेकिन संताने अवश्य ही किसी जिद के कारण माहौल खराब कर सकती है।

मकर- ? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज किसी भी कार्य मे जोर-जबरदस्ती ना करें, अन्यथा हाथ लगी पूंजी भी नष्ट हो सकती है। गृहणियां भी प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। कार्य क्षेत्र पर किसी पुराने वैर के कारण लाभ आये सौदे हाथ से निकल सकते हैं। व्यवसायिक यात्रा में आज केवल आश्वासन से की कम चलाना पड़ेगा। फिर भी प्रयासरत रहें। संध्या से स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। ले-देकर थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ हो जाएगा। लेकिन खर्च सोच समझ कर ही करें। अ पारिवारिक में आज वैर विरोध की भावना अधिक रहेगी। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

कुंभ- ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन का अधिकांश समय भी व्यर्थ के कार्यों में पड़कर नष्ट करेंगे। दिन का आरंभ पारिवारिक कलह से होगा इससे दिन भर मानसिक रूप से अशान्ति बनी रहेगी। महिलाये आज वाणी वर्तन पर विशेष ध्यान दें। व्यवसायी वर्ग आज आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। किसी से झगड़ा भी होने की सम्भवना है। व्यवहारिक बने अन्यथा भविष्य के लाभ से हाथ धोना पड़ेगा। इधर-उधर की बातों को छोड़ काम पर रखें। दिन भर की मेहनत धन लाभ के रूप में सन्ध्या के समय मिल सकती है। परिजनों के आगे आज मौन ही रहें। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

मीन- ? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप प्रत्येक कार्य मे अधिक सतर्कता बरतें। आपकी अविवेकी मानसिकता भविष्य में परेशानी में डाल सकती है। दिन में ज्यादातर समय काम कम होने से आलस्य प्रमाद फैलाएंगे मध्यान के समय थोड़ा बहुत काम मिलने से व्यस्त रहेंगे। आज महत्त्वपूर्ण कार्य एवं व्यवसाय में आर्थिक फैसले जानकारों से सलाह के बाद ही ले संध्या बाद हानि हो सकती है। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक होगा महिलाये खर्च करने से बचे निकट भविष्य में आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। गृहस्थ में दिन भर शांति रहेगी लेकिन संध्या बाद शोक का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।