Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हियुवा भारत का किसी भी पार्टी में विलय नही हुआ, सपा झूठा प्रचार बन्द करे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी और उसके नेता झूठा प्रचार करना बन्द करें कि हिन्दू युवा वाहिनी भारत का विलय समाजवादी पार्टी में हो गया है।

यह बात हिन्दू युवा वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष अनुभव शुक्ला ने गांधी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि सुनील सिंह के अलावा कोई भी राष्ट्रीय कार्यकारणी का सदस्य समाजवादी पार्टी में नही शामिल हुआ है। ऐसे में यह कह देना की एक व्यक्ति के किसी पार्टी या दल में चले जाने से संगठन खत्म हो गया तो यह गलत है।

जल्द ही होगी कार्यकारणी की बैठक

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने फायदे के लिए यह प्रचार कर रही है कि हियुवा भारत का विलय सपा में हो गया है। श्री शुक्ल ने कहा कि जल्द ही कार्यकारणी की बैठक होनी है जिसमे नया अध्यक्ष चुना जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन की स्थापना गौ रक्षा, गंगा, संस्कृतिक राष्ट्रवाद, धर्मपरिवर्तन को रोकने सहित कई अहम मुद्दों को लेकर की गई, जो आगे भी जारी रहेगा। वहीं संगठन के राष्ट्रीय संयोजक प्रेमशंकर मिश्र ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को लीगल नोटिस भेजने की बात कही।