Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रदेश व्यापारी सम्मेलन में प्रदेश अवार्ड से सम्मानित हुए हीरालाल शर्मा व उनकी टीम

सिरसा

रोहतक में हुए प्रदेशस्तरीय व्यापारी सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला
सिरसा इकाई को सम्मानित किया गया है। इस सिलसिले में जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में
व्यापारियों के हितों को सुरक्षित करने हेतु रोहतक में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष
बजरंग गर्ग बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए और प्रदेशभर के व्यापारियों को संबोधित किया। गर्ग ने अपने संबोधन में
कहा कि व्यापारी देश की आर्थिक व्यवस्था का महत्त्वपूर्ण ढांचा होता है। व्यापारी द्वारा टैक्स की समय समय पर
अदायगी होती है, जिसके बाद सरकार देश-प्रदेश के विकास की नीति बनाती है। पूरे प्रदेश में हरियाणा प्रदेश


व्यापार मंडल की जिला इकाई व विशेषतौर पर जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा व युवा प्रधान संदीप मिढा को सम्मानित
किया गया, क्योंकि पिछले तीन दशकों से हीरालाल शर्मा के नेतृत्व में निरंतर व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ी
जा रही है। शर्मा ने इस सम्मान के लिए व्यापार मंडल के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और अपने संबोधन
में कहा कि मौजूदा परिवेश में व्यापारी निरंतर ठगी का शिकार हो रहे, जिसके लिए सीधे तौर पर सरकारी तंत्र
जिम्मेदार है। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा तो सरकार दे रहे है लेकिन ऑनलाइन लेनदेन करने की आड़ में ऐसे लोग
एवं गिरोह सक्रिय है, जो भोले भाले व्यापारियों को शिकार बनाते है। सिरसा में पिछले दिनों भी तीन व्यापारी ठगी
का शिकार हुए है, जिन्होंने सामान बेचा, तो उसकी एवज में पेमेंट हुई, लेकिन खरीददार ने ऑनलाइन फ्रॉड किया
हुआ था। व्यापारी को उत्तराखंड पुलिस ने दोषी न होते हुए भी परेशान किया। जिस पर सरकार व गृह मंत्रालय को
संज्ञान लेना चाहिए। इस तरह की लड़ाइया व्यापार मंडल निरंतर लड़ रहा है,  इस सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों
व्यापारियों ने शिरकत की।