Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरियाणा विस चुनाव : कैबिनेट मंत्री का दावा, 75 पार कर भाजपा रचेगी इतिहास

 

 

फरीदाबाद (हरियाण)। प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के साथ ही चुनावी आगाज हो गया है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रदेश में चल रही सुनामी में विपक्षी दल दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे और भाजपा इन चुनावों में 75 पार का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रचने का काम करेगी।

शनिवार को गोयल ने कहा कि यह चुनाव विकास के मुद्दों का चुनाव है और जिस प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पांच साल में सभी विधानसभाओं में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति के तहत कार्य हुए हैं। उससे जनता पूरी तरह से भाजपा के साथ है और पूरे उत्साह के साथ प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को प्रदेश में मिले अपार जनसमर्थन से यह साबित हो गया है कि जनता ने मुख्यमंत्री के विकास पर अपने विश्वास की मोहर लगा दी है और चुनावी नतीजे सब बयां कर देंगे।