Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नए साल में गुरु बृहस्पति मीन राशि में करेंगे प्रवेश -2022

देवगुरु वृहस्पति ने 21 नवंबर 2021 को मकर राशि में शनि को छोड़ कुंभ में प्रवेश किया थे  । शनि अपनी ही राशि मकर में स्थित हैं और 13 अप्रैल 2022 तक मकर में रहेंगे। अत: कोरोना की तीसरी लहर आना तय है । वर्ष-2022 में जनवरी से अप्रैल के बीच कई देशों को लॉकडाउन का सामना करना पड़ सकता है। भारत में इसका असर कम होगा, पर यहां भी कई हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन का सामना करना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसका असर बड़े स्तर की राजनीतिक गतिविधियों पर दिखाई दे सकता है।

 ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को लाभकारी ग्रह माना जाता है। ये ग्रह शिक्षा, विवाह, भाग्य, धन, आध्यात्मिकता आदि का कारक होता है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है वे लोग समाज में काफ़ी सम्मान पाते हैं। बृहस्पति ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब 1 साल का समय लेता है। 13 अप्रैल 2022 में ये ग्रह अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेगा और 22 अप्रैल 2023 तक यहां मौजूद रहेगा। जानिए इस ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशियों वालों के लिए लाभकारी साबित होगा।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए गुरु का गोचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए समय अच्छा है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छिपे स्रोत से आमदनी करने से बचें। इस अवधि में आपके कई नए संबंध बनेंगे जिनसें भविष्य में लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का गोचर काफी लाभकारी साबित होगा। पेशेवर जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। मिथुन राशि के जातक इस दौरान समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों से नए संबंध स्थापित कर सकते हैं। जो जातक नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है। इस दौरान हर काम में आसानी से सफलता मिलने के आसार रहेंगे।

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए भी गुरु का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। संपत्ति की खरीदारी करने में आप सफल रहेंगे। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा

कन्या राशि- साल 2022 में कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कन्या राशि के जातकों को साल के मध्य में धन लाभ होगा। पुराने कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी जिससे आपकी आर्थिक में सुधार होगा। निवेश में जमकर फायदा मिलेगा खासतौर पर जमीन-जायदाद में अच्छा फायदा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

वृश्चिक राशि: साल 2022 में गुरु का अपनी राशि मीन में परिवर्तन वृश्चिक राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपके लिए गुरु का परिवर्तन काफी शानदार और अच्छा फल देने वाला रहेगा। धन कमाने के बहुत सारे मौके आएंगे। जो जातक नौकरी में हैं उनके लिए साल 2022 में एक नहीं कई अच्छे मौके प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ बहुत होगा जिससे आपका बैंक बैलेंस काफी बढ़ जाएगा।

धनु राशि: साल 2022 में गुरु का मीन राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहेगा। पिछले साल की चुनौतियां खत्म होगी और आर्थिक लाभ के सुनहरे कई मौके प्राप्त होंगे। जमीन और मकान में निवेश करने से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापारियों को काफी मुनाफा मिलने के योग है

कुंभ राशि: साल 2022 में मनचाहा काम और तरक्की के योग बन रहे हैं। गुरु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की होगी। विवाह योग्य जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। धन की प्राप्ति में किसी भी प्रकार की कोई बाधाएं नहीं होंगी।

आचार्य राजेश कुमार