Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गुजरात: केमिकल फैक्ट्री में बड़ा ब्लास्ट, 5 की मौत, 32 लोग बुरी तरह झुलसे

गुजरात के भरूच जिले के दहेज इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में धमाके की खबर आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये धमाका यशस्वी रसायन प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। धमाके में कई कामगारों के घायल होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि करीब 32 मजदूर झुलस गए है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कीटनाशक की इस फैक्ट्री में हुए इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 32 लोग घायल हो गए हैं। फैक्ट्री में धमाका किस वजह से हुआ फिलहाल इसके कारणों के बारे में खुलासा नहीं हो सका है।

अधिकारियों के मुताबिक कंपनी के स्टोरेज एरिया में दोपहर 12 बजे के करीब आग लग गई जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल 15 अग्निशमन की गाड़ियों की मदद से शाम 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो फैक्ट्री में हुआ धमाका इतना तेज था जिसकी गूंज वहां से 20 किलोमीटर दूर भावनगर जिले में भी सुनाई दी।