Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभद्र व्यवहार और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते गुड्डू पंडित बसपा से किये गए बाहर

लखनऊ|

लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी सीट से राजबब्बर के सामने चुनाव मैदान में उतरे बाहुबली पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित और उनके भाई मुकेश शर्मा को बीएसपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी की गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई ने दोनों भाइयों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप है

 

कई बार रहे विधायक,सपा ने भी निकाला था

  • बीएसपी की जिला गौतमबुद्ध नगर इकाई के जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह ने इस संबंध में पार्टी की तरफ से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। वे 2007 से 2012 तक बीएसपी में और 2012 से 17 तक समाजवादी पार्टी के विधायक रहे। 2017 के चुनाव से पहले विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के पक्ष में वोट करने की वजह से उन्हें समाजवादी पार्टी ने निष्कासित कर दिया था।

गुड्डू पंडित का वायरल विडियो:

  • अपनी विवादस्इपद बयानों और क्रियाकलापों के चलते चर्चा में रहने वाले दोनों भाई में गुड्डू को इससे पहले भी 2012 के बाद उन्हें बहुजन समाज से भी निकाला गया था।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी ने गुड्डू पंडित को फतेहपुर सीकरी से टिकट दे दिया। वहां भी वह अपने विवादास्पद बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे।
  • जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई अभद्रता की पार्टी हाईकमान ने अपने स्तर से जांच कराई। इसमें यह बात सही पाई गई। इसके बाद ही पार्टी हाईकमान ने दोनों भाइयों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गौतमबुद्ध नगर की जिला इकाई को अधिकृत किया। उसी के तहत पार्टी ने यह कार्रवाई की है।