Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस अस्पताल में दो लिंग वाले बच्चे ने लिया जन्म, डॉक्टर्स भी देखकर हुए हैरान

ग्रेटर नोएडा। इंसान की आम जिंदगी में कभी-कभी ऐसे चमत्कार भी हो जाते हैं, जिन पर हम आंख खोलकर भी विश्वास नहीं कर पाते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार या फिर हैरान करने वाला मामला ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला है। दरअसल यहां पर एक नवजात बच्चा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बच्चे को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। क्योंकि इस बच्चे के शरीर में एक नहीं बल्कि दो लिंग हैं।

यह बच्चा अपने आम में बिल्कुल अलग है। इस बच्चे को देखने वाला हर कोई शख्स हैरान है। बच्चे के जन्म लेते ही डॉक्टर के साथ उसके पिता भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने इसे जन्मजात विसंगति का केस बताया है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में सोमवार की शाम लगभग 4 बजे एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद जैसे ही डॉक्टरों ने बच्चों को देखा, तो उनके होश उड़ गए।

क्योंकि उस बच्चे के शरीर में दो लिंग थे। मामले की जानकारी होने के बाद स्टाफ समेत अन्य लोग भी उस बच्चे को देखने के लिए वहां पहुंचे थे। डॉक्टरों की माने तो ये सिर्फ एक से दो प्रतिशत बच्चों में ही होता है। डॉक्टरों के मुताबिक इस मामले में किसी बच्चे में बाल ज्यादा होते हैं या फिर कान में कोई प्रॉब्लम होती है या फिर शरीर के किसी अन्य अंग में कोई दिक्कत होती है। डॉक्टरों का कहना है कि इससे कोई परेशानी नहीं होती है।