Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुलिस का काम आसान कर रहा गूगल, खोज निकाला 22 साल पहले लापता हुआ इंसान का शव

नई दिल्ली। गूगल की मदद से आज के समय में ऐस कोई भी कार्य नहीं है, जो कि असंभव हो। इसकी मदद से जानकारी लेकर इंसान कुछ भी कर सकता है। इस बात का ताजा उदाहरण अमेरिका के फ्लोरिडा में देखने को मिला है। जहां पर गूगल की मदद से ही 22 साल पहले लापता हुए एक इंसान को ढूंढ निकाला गया है।

दरअसल विलियम मोल्ड्ट नाम का शख्स 7 नवंबर 1997 की रात को लापता हो गया था। उस रात विलियम क्लब गया था और वहां से वापस ही नहीं लौटा। ऐसे में परिवार वालों ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस भी विलियम का कोई पता नहीं लगा सकी। विलियम जब लापता हुआ था, तब उसकी उम्र 40 साल थी।

वहीं जो काम पुलिस नहीं कर सकी, वो काम गूगल ने कर दिखाया है। दरअसल विलियम के लापता होने के 22 साल बाद पुलिस के पास एक कॉल आई। कॉलर ने पुलिस को एक लावारिस कार के बारे में बताया, जो कि उसने एक तालाब मेदेखी थी। प्रॉपर्टी का सर्वे करने वाले शख्स ने अपने इलाके के बारे में गूगल अर्थ पर छानबीन की, तो उस दौरान ही उसे यह कार दिखी थी।

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक 2007 से ही यह कार गूगल अर्थ इमेज में नजर आ रही थी लेकिन किसी ने भी इस पर गौर नहीं किया है। जिसके बाद पुलिस को इस 22 साल पुराने केस में कामयाबी हाथ लगी। हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब गूगल अर्थ की मदद से किसी को ढूंढा गया हो। इससे पहले भी पुलिस ने गूगल अर्थ के जरिए ही भारत में एक शख्स को ढूंढ निकाला था। वहीं इस मामले को लेकर पाम बीच कंट्री शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, विलियम ने ड्राइविंग के दौरान अपनी कार का कंट्रोल खो दिया था और दुर्घटनावश यह कार तालाब में जा गिरी, जहां डूबने के कारण विलियम की मौत हो गई।