Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सोना डेढ़ माह के निचले स्तर पर, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए दाम

 

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को जहां नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ, वहीं दोनों कीमती धातुओं में आज गिरावट दर्ज की गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 166 रुपये लुढ़ककर करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर 38,604 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 402 रुपये की गिरावट के साथ 45,178 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

विदेशों में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 3.45 डॉलर टूटकर 1,458.65 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। वहीं चांदी 16.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।