Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मऊ में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान ध्वस्त, 10 लोगों की मौत, 12 घायल

 

 

 

मऊ। मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर गांव में सोमवार सुबह रसोई गैस का सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इतने ही लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

 

पुलिस का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसे में घायल 15 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इलाज के दौरान तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मकान में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। फिलहाल राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

घटना सुबह साढ़े सात बजे की है। सिलेंडर फटने के बाद मकान में आग लग गई। जिसे देखकर आस-पास के लोग मकान के अंदर घुसे। जिसके बाद मकान भरभराकर गिर गया। अभी तक 10 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है, जबकि 12 अन्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाने का काम चल रहा है। मौके पर एम्बुलेंस भी मौजूद है ताकि घयलों को जल्द से जल्द चिक्त्सिय सुविधा मुहैया कराई जा सके।

मऊ में हुई इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि घायलों को हर संभव मादा पहुंचाई जाए।

उधर हादसे पर डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि दुर्घटना दुखद और गंभीर है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 5-6 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मौके पर एसपी और डीएम पहुंचे हैं। हमारी प्राथमिकता मलबे में दबे जीवित लोगों को बचाने की है। हमने एनडीआरएफ की टीम से भी संपर्क किया है। जल्द ही स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा।