Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उप्र : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, भूसे की बुर्जी में मिली बेहोश

 

एटा। जैथरा क्षेत्र में शुक्रवार को भी एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार को 17 वर्षीय बालिका बेहोशी की हालत में गांव में भूसे की बुर्जी में बाजरा की करब से दबी पायी गयी है। किशोरी गुरूवार देर रात से लापता थी। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लिया है।

पीड़ित किशोरी के पिता ने जैथरा थाने में तहरीर दी। में उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे बेटी घर से शौच के लिए बाहर जा रही थी। आरोप है कि गांव के ही गोलू उर्फ अमन, विवेक और रतन मिले, जिन्होंने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद पास के ही भूसे की बुर्जी में ले गये, जहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया  और बेहोशी की हालत में बाजरा की करब से ढंककर फरार हो गये। इधर किशोरी के न लौटने पर परिजन भी रात भर उसकी तलाश करते रहे। आरोपितों को बार-बार मकान के आसपास मंडराते देख परिजनों को संदेह हुआ। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे किशोरी के भूसे की बुर्जी में मिलने तथा आपबीती बताने पर परिजन उसे लेकर जैथरा थाने पहुंचे।

जैथरा पुलिस के अनुसार मामले में पीड़ित के पिता द्वारा तहरीर दी गयी है। मामला दर्ज कर दो आरोपितों गोलू उर्फ अमन व रतन को हिरासत में ले लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। दोषियों को सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को 15 वर्षीय बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया था। किशोरी के साथ उसकी सहेली भी थी, जो किसी प्रकार भागने में सफल रही थी। पीड़ित के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप भंवर सिंह व उसके दो साथियों अर्जुन व अलवर पर लगाया है। पुलिस ने भंवर सिंह व अर्जुन को दबोच लिया, जबकि अलवर फरार चला रहा है।