Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

भाजपा का ध्वज फहराकर धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

सिरसा। (सतीश बंसल )भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की ओर से पार्टी का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जसविंद्र पाल पिंकी ने की। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा के झंडे फहराए गए। झंडा फहराने के बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में केवल भाजपा ही मजबूत राष्ट्रवादी ताकत है, जो राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 1980 में शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा देखते ही देखते कई पड़ाव व मंजिल तय कर चुकी है। कभी दो सांसदों वाली यह पार्टी वर्तमान में 303 सांसदों वाली देश की प्रथम पार्टी बन गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने धर्म और जात-पात की राजनीति से दूर सदा ही विकास और जनकल्याण की राजनीति की है। इस पार्टी की नींव में डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी दीन दयाल उपाध्याय की सोच है। भाजपा अंत्योदय की नीति पर मुख्य रूप से कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत सरकार की हर सुविधाएं समाज मे अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाई जाए और उनका लाभ समान रूप से सबको पहुंचाया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रवाद के मूल्यों पर भाजपा काम करती आ रही हैं और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए भाजपा समर्पित हैं। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।