Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व केंद्रीय मंत्री, सपा के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का हुआ निधन

सपा के कद्दावर नेता बेनी प्रसाद वर्मा का हुआ निधन। लंबे समय से बीमार चल रहे थे राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा, बेनी प्रसाद वर्मा के निधन की खबर से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर। पूर्व केन्द्रीय मन्त्री बेनी प्रसाद वर्मा का राजधानी लखनऊ में हुआ निधन।

लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे बेनी प्रसाद वर्मा

समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिग्गज नेताओ में शुमार किये जाते थे बेनी प्रसाद। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद थे बेनी प्रसाद वर्मा। प्रदेश के कुर्मी समाज के सर्वमान्य नेता माने जाते थे बेनी प्रसाद। यूपीए 2 में केन्द्रीय इस्पात मन्त्री थे बेनी प्रसाद वर्मा। बेनी के देहावसान की खबर से जनपद में शोक की लहर. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे।