Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस भवन में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि

सिरसा। ।((सतीश बंसल ) कांग्रेस भवन सिरसा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्थानीय कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए और नम आंखों से स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्व. गांधी ने देश को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया था और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया। उन्होंने देश में कई सकारात्मक बदलाव किए थे। पंचायती राज की स्थापना कर जमीनी स्तर पर लोगों तथा विशेषकर संस्थाओं को सशक्त बनाया।

स्व. राजीव गांधी ने देशहित के लिए कई एतिहासिक कदम उठाए थे, जिसका लाभ आज सभी वर्ग के लोग उठा रहे है। इस मौके पर सुभाष जोधपुरिया, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, सुरेंद्र बांसल, रामकुमार खैरेकां, संजय चावरिया, हरीश सोनी, वेदप्रकाश भाट, लादूराम पुनिया, सुरजीत भावदीन, लीलूराम सरपंच, उर्मिल भारद्वाज, कुलवंत कौर, मनजीत कौर, कर्मवीर सिंह, रामकुमार निरंकारी, हरविंद्र सिंह, जतिन शर्मा व संगीत कुमार मौजूद थे।