Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को देंगे भारत रत्न पुरस्कार

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को आज देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया जाएगा। प्रणब मुखर्जी के अलावा यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले लोगों की सूची में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख और महान संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका का नाम भी शामिल है।

प्रणब मुखर्जी के अलावा भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को मरणोपरांत यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। गौरतलब को हो कि इसी साल की शुरुआत में ही मोदी सरकार की ओर से इन तीनों हस्तियों को भारत का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद अब इन तीनों शख्सियतों को आज यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

बताते चलें कि प्रणब मुखर्जी ने भारतीय राजनीति में लंबी पारी खेली है। उन्होंने अपना करियर कोलकाता के डिप्टी अकाउंटेंट जनरल कार्यालय में बतौर क्लर्क शुरू किया था। जिसकेबाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के जरिए राजनीति में अपना करियर बनाया और कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई बार अहम मंत्रालयों में कार्यभार संभाला। इसके बाद अपने राजनीतिक करियर के अंतिम दिनों में वह भारत के राष्ट्रपति पद पर आसीन हुए।