Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चुनाव से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस को दे सकते हैं बड़ा झटका, नई पार्टी बनाने का कर सकते हैं ऐलान

चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लग सकता है। दरअसल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा भूपेंद्र सिंह हुड्डा जल्द ही नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। हुड्डा द्वारा नई पार्टी के गठन को लेकर चर्चा भी जोरो पर है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी को झटका लगना तय है।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”77″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_7720190811162022″);
document.getElementById(“div_7720190811162022”).appendChild(scpt);

हुड्डा के इस फैसले पर कांग्रेस आलाकमान समेत राज्य के कई दिग्गज नेताओं की नजर है। बताते चलें कि अगर हुड्डा नई पार्टी का ऐलान करते हैं, तो अंदरूनी कलहों से जूझ रही कांग्रेस के लिए यह  किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। क्योंकि केंद्र में पहले ही कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

हुड्डा के नई पार्टी बनाने की चर्चा पिछले कुछ दिनों से जोरों पर है। जबकि पूर्व सासंद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आर्टिकल 370 पर पार्टी लाइन से अलग बयान देना भी कांग्रेस को इशारा माना जा रहा है। हुड्डा ने रविवार को होने वाली रोहतक रैली से एक दिन पहले ही दिल्ली में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं से चर्चा भी की है।

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से हुड्डा की मुलाकात नहीं होने को लेकर चर्चा भी जोरो पर है। वहीं लोगों का कहना है कि हुड्डा रोहतक में होने वाली महापरिवर्तन रैली में ही अपनी नई पार्टी का ऐलान भी कर सकते हैं।