Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गिरफ्तार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर अपने घर के बाहर धरने पर बैठे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर सपा के कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया।  उनके अलावा पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में  सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव सहित करीब 150 से 200 सपा कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सुबह करीब 9:00 बजे लखीमपुर खीरी जाने के लिए अपने घर से निकले थे, लेकिन पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दी, जिसके बाद वह घर के बाहर ही धरने पर बैठ गए|

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अखिलेश को  इको गार्डन ले गई है|