Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विदेश मंत्री लिज़ ट्रुस  ने कहा है कि रूस यूक्रेन का युद्ध कम से कम 10 साल तक चल सकता है

विदेश मंत्री लिज़ ट्रुस  ने कहा है कि रूस यूक्रेन युद्ध  कम से कम 10 साल तक चल सकता है. विदेश नीति पर हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह कहा. उन्होंने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुनीत सफल हते हैं तो इससे, यूरोप में अनकही विपदाओं का पहाड़ लग जाएगा और विश्व के लिए इसके भयावह परिणाम होंगे।विदेश मंत्री ट्रुस ने इशारा किया कि यूक्रेन का युद्ध लंबा खिंच सकता है और यूरोप को “इस लंबी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा। सरकारी अधिकारियों ने ब्रिटेन में बताया कि उन्हें चिंता है कि अगर पुतिन को यूक्रेनी सीमा रखने की इजाज़त दी गई तो वो जॉर्जिया और मोल्दोवा पर भी हमला कर देंगे।

लिज़ ट्रुस ने अपने भाषण, पुतिन एक “निरंकुश धूर्त ऑपरेटर” जिसकी आक्रामकता का प्रतिरोध किया जाना चाहिए।  उन्होंने आगे कहा कि ग्रेट ब्रिटेन और उनके साथियों को पूरे यूक्रेन से रूस बाहर निकालने के लिए आगे बढ़कर तेजी से काम करना चाहिए। लिज़ ट्रुस यूक्रेन में कई नागरिकों का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद आयोजित किए गए कार्यक्रम में बोल रही थीं। मृको में एक तीन महीने की बच्ची भी शामिल थी।