Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लड़कों को इस लिए ज्यादा उम्र की महिलायें आतीं हैं पसंद… जाने असल वजह

बहुत समय से यह देखा गया है कि कम उम्र के लड़के अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं और उन्हें अपना जीवनसाथी भी बनाने के इच्छुक रहते है.

ज्यादातर बड़ी उम्र की महिलाएं स्वतंत्र, कमाऊ और पूरी तरह से आत्मनिर्भर होती हैं. ऐसी महिलाएं शादी के बाद भी पतियों की लाइफ में कोई हस्तक्षेप नहीं करती है.

ऐसे में पति परिवार के प्रति बेफ़िक्र होकर अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाता है. ऐसी महिलाएं लड़कों को खूब भाती हैं. 

रिलेशनशिप को लेकर नज़रिया बिलकुल स्पष्ट

रिलेशनशिप को लेकर अधिक उम्र की महिलाओं का नज़रिया बिलकुल स्पष्ट रहता है. उन्हें शारीरिक, दिमाग़ी या इमोशनल संबंधों को संभालना काफी अच्छे से आता है और इसलिए लड़के ऐसी महिलाओं पर अपना दिल दे बैठते हैं. 

हर लड़का अपनी वाइफ में अपनी मां का रुप देखना चाहता है जो कि उसे प्यार करती है और उसकी परवाह भी करती है. बड़ी उम्र की महिलों में ये गुण कूट-कूट कर भरे होते है जिससे कि लड़के ऐसी लड़कियों पर फिदा हो जाते हैं.

बड़ी उम्र की महिलाओं की लाइफ और करियर सेट हो चुका होता है. इसलिए भी लड़के इस तरह के महिलाओं के प्रति आकर्षित हो जाते हैं.