Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गैस की समस्या हो या पेट नहीं रहता साफ, आपनाए ये 10 गज़ब के नुस्खे…पेट की हर समस्या होगी दूर

अगर आपका भी पेट साफ नहीं होता है और गैस की भी समस्या बनी रहती है तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपचार बताएंगे जिसके जरिए आप अपनी समस्या का समाधान खुद कर सकते हैं।

यदि इसके बाद भी आपकी समस्या बनी रहती हो आप डाक्टर से सलाह लें। तो आइये जानते हैं उन घरेलू उपचार के बारे में जिनसे आपकी कब्ज तो दूर होगी ही साथ ही पेट में गैस की समस्या को भी दूर कर देंगे।

अपनाएं ये 11 तरीके

  • रात को गर्म दूध में एक चम्मच अरंडी का तेल डालकर पी लें। अरंडी का तेल दस्तावर होता है।
  • रात को सोने से पहले गर्म दूध में देसी घी डालकर पिएं। घी मिलावटी नहीं होना चाहिए।
  • त्रिफला चूरण की फंकी, इससे कब्ज ठीक होगी और गैस की समस्या भी दूर होगी
  • सुबह शौच से पहले गर्म पानी में एक चुटकी काला पिसा नमक डालकर पी लें और 10 से पंद्रह मिनट घूम लें। 

  • भोजन में काला नमक औऱ नींबू का इस्तेमाल करें। सलाद खाएं और इस पर काला नमक और नींबू डालें।
  • अगर भोजन में काला नमक डालना संभव नहीं है तो नींबू पर ही काला नमक छिड़क कर चूसें।
  • गर्म पानी में शहद मिलाकर रात को पी लें। सुबह पेट साफ हो जाएगा।
  • रात को गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीएं। इससे भी कब्ज दूर होती है।
  • शकरकंदी खाएं, शरककंदी को मीठा आलू भी कहा जाता है और यह फाइबर से भरपूर होती है।
  • मुनक्का रात को सोने से पहले 6 से 7 दानें  चबा चबा कर खाएं।