Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पुश्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर भिड़े दो परिवार 

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी
  • पुस्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर दो परिवार आपस में भिड़ गए। जिसके बाद यह मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ही पक्ष कोतवाली पहुंचे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। 
  • दी गई तहरीर में पहले पक्ष अनुराधा पत्नी रामजी अवस्थी ने बताया कि चचेरे भाई राघव तिवारी व शंकर तिवारी पुत्रगण राजकुमार तिवारी निवासी गढ़ी रोड से घर बंटवारे को लेकर उनका विवाद चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन भी है। शनिवार को करीब 11 बजे वह घर पर अकेली थीं तभी विपक्षीगण घर में उसके कमरे में घुस आए और कमरा बंद कर लातों-घूसों से पीटा। दांतों से उसकी आंख के पास काट लिया।
  • इससे वह लहूलुहान हो गई और मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में राजेश्वरी तिवारी पत्नी राज कुमार तिवारी ने बताया कि वह घर पर अपने पुत्र के साथ थीं। उसी वक्त उनके देवर मुकेश तिवारी, लड़का विष्णु तिवारी, रामजी शुक्ला, वंदना तिवारी व अनुराधा तिवारी उनके कमरे में घुस आए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कमरे में रखा कलर टीवी, पंखा व साइकिल तोड़ डाला।
  • राशन बिखेर कर घर में रखे जेवर लूटने गए। जिसका विरोध उनके बच्चे ने किया तो विपक्षीगणों ने उसे भी मारा-पीटा। इसी दौरान उसने अपने बचाव में अनुराधा के गाल के ऊपरी भाग में काटकर खुद को छुड़ाया और वहां से भाग निकला। विपक्षीगण मकान पर काबिज होने के लिए लगातार उन्हें व उनके बच्चे को परेशान करते हैं।
  • महिला का पति लखनऊ में काम करता है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। हालांकि पुलिस राजेश्वरी के पुत्र कृष्ण तिवारी उम्र 15 को पकड़ लाई है|