Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्कूल प्रांगण में प्रदर्शनी का आयोजन

सिरसा।।(सतीशबंसल)  महाराजा अग्रसेन स्कूल के प्रांगण में आज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें
विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन व वरिष्ठ
भाजपा नेता गोबिंद कांडा विशेष रूप से पहुंचे और बच्चों के प्रयास की सराहना की।

उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों के भविष्य निर्माण की अहम कड़ी होते है, यहां न केवल बच्चे शिक्षित होते है, बल्कि भविष्य निर्माण की तरफ भी
कदम बढ़ाते है। आज बच्चे हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे है। स्कूल प्रिंसिपल जपनीत कौर ने अतिथियों
को स्कूल में संचालित गतिविधियों से रूबरू करवाया। विद्यालय प्रबंधन समिति प्रधान अनिल गनेरीवाला ने यहां
पहुंचने पर आभार जताया। इस मौके पर उप प्रधान भीम सेन सर्राफ, सचिव कुंज बिहारी रातुसरिया, सह सचिव
रतन जिंदल, कोषाध्यक्ष सुनील सर्राफ, उप प्राचार्या शिवा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।