Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एलन मस्क सौंप सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी: Twitter में पराग अग्रवाल की पत्नी विनीता की एंट्री।

Tesla किंग एलन मस्क ने हाल ही में 44 करोड़ डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया है। ट्विटर के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल की छुट्टी होने की पूरी संभावना है, लेकिन पराग की छुट्टी से पहले एक और ट्विस्ट आ गया है। पराग की छुट्टी से पहले उनकी पत्नी विनिता अग्रवाल की ट्विटर में एंट्री हो गई है। एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण के बाद कई कंपनियों और निवेशकों ने इस डील की फंडिग की इच्छा जताई है। इन्हीं में से एक कंपनी अमेरिका की वेंचर कैपिटल कंपनी एंडरिस्सेन होरोविट्ज, जिसने एलन मस्क के साथ 7 अरब डॉलर का निवेश का ऐलान किया है। आपको बता दें कि वेंचर कैपिटल कंपनी एंडरिस्सेन होरोविट्ज की जनरल पार्टनर विनिता अग्रवाल हैं, जो ट्विटर के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल की पत्नी हैं।

एलन मस्क के अधिकार में आने के बाद ट्विटर के मौजूदा सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल की सीईओ पद से विदाई हो सकती है। एलन मस्क ट्विटर के मौजूदा कार्यकारी से खुश नहीं है। ऐसे में इस मैनेंजमेंट को बदलने की तैयारी चल रही है। मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल की भी छुट्टी होने की संभावना है। ऐसे में पराग के जाने से पहले ही पराग अग्रवाल की पत्नी विनीता की ट्विटर में एंट्री हो गई है।

पराग अग्रवाल की पत्नी विनीता अग्रवाल स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में फिजीशियन और असिस्टेंट क्लिनिकल प्रोफेसर हैं। वहीं वो फ्लैटिरॉन हेल्थ में प्रोडक्ट मैनेजमेंट में डायरेक्टर हैं। आपको बता दें कि जब से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है, तभी से खबरें उठ रही है कि क्या पराग अग्रवाल की छुट्टी होगी। एलन मस्क खउद भी कह चुके हैं उन्हें ट्विटर का मौजूदा बोर्ड और उसके काम का तरीका पसंद नहीं है। ऐसे में पराग की छुट्टी तय मानी जा रही है।