Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विद्युत कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन 9 जून को बिजली मंत्री कंैपस सिरसा व 15 जून को पंचकूला में करेंगे प्रदर्शन

सिरसा।(सतीश बंसल ) ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर  निगम प्रशासन के खिलाफ सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान सब अर्बन यूनिट सिरसा की अध्यक्षता में सिरसा सर्कल में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सिटी व सब अर्बन डिवीजन के एक्सईएन को मुख्य सचिव पावर  के नाम मांग पत्र दिया गया। अविनाश चंद्र कंबोज उप राज्य प्रधान ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए, क्योंकि कच्चे कर्मचारियों को इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। पक्के होने के रास्ते सरकार ने बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, जब तक कर्मचारी पक्के नहीं होते, समान काम समान वेतन दिया जाए, पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। हजारों पद खाली पड़े हैं, उन पर स्थाई भर्ती की जाए। बेरोजगारों को रोजगार मिले, कर्मचारियों का बोझ कम हो और जनता को अच्छी सुविधा मिले। इन तमाम मांगों को लेकर 15 जून को मुख्य सचिव बिजली  निगम पंचकूला कार्यालय पर व 9 जुलाई को बिजली मंत्री कैंपस कार्यालय सिरसा में हरियाणा के कच्चे और पक्के कर्मचारी तमाम मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर अविनाश कंबोज उप राज्य प्रधान, मदनलाल सर्कल सचिव, जगराज सिंह यूनिट सचिव सब अर्बन, लखबीर सिंह सिटी सचिव, सतबीर कुंडू प्रेस सचिव, विनोद कुमार सचिव, हरिकिशन सब यूनिट प्रधान ऐलनाबाद, विजय मजोका सचिव, राजकुमार गुर्जर ब्लॉक प्रधान ऐलनाबाद, सुनील कुमार मैहला सब यूनिट जीवन नगर प्रधान, अमन कंबोज जीवन नगर सचिव, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार सचिव, मीत चंद सिटी प्रधान, अजय पासी इंडस्ट्रियल प्रधान, गिरधारी शर्मा, गुलाब लाल संगठन कार्यकर्ता, गुरलाल सिंह जेई, हजूरा सिंह, पवन कुमार जेई, ताराचंद, रोहतास शर्मा, मुकेश, मन्नू गौतम, सुखदेव सिंह सहित भारी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।