Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

OMG !! अंडे से निकला अंडा, देखें वालों के छूटे पसीने, आपने देखे क्या?

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड से एक हैरान कर देने वाला वाक्य सामने आया है। मुर्गी फार्म चला रहे एक शख्स को ऐसा अंडा मिला जिसे देख उसकी आंखे फटी रह गई।

एग फार्मर को एक ऐसा अंडा मिला जो आम अंडे से तीन गुना ज्यादा बड़ा और भारी था। जब फार्मर ने उसे फोड़ा तो इस अंडे के अंदर एक बड़ा अंडा निकला जिसे देख वह हैरान रह गया।

इसका वजन करीब 176 ग्राम था

स्कॉट ने बताया कि जब उसने ये अंडा हाथ में लिया तो ये हथेली के बराबर बड़ा था। इसका वजन करीब 176 ग्राम था जो आम अंडे से तीन गुना ज्यादा है। उन्होंने अपने स्टाफ की मौजूदगी में यह अंडा फोड़ा।

उन्होंने बताया कि हम उम्मीद कर रहे थे कि अंडे के अंदर एक की जगह चार योक निकलेंगे लेकिन उसके अंदर एक और छोटा अंडा निकल गया। स्कॉट 1923 से फार्म चला रहे हैं लेकिन उन्होंने पहली बार इतना बड़ा अंडा देखा। सोशल मीडिया पर अंडे की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है।