Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बच्चे का नाम रखते समय न करें ये पांच गलतियां, पड़ेगा पछताना

 

नाम से ही व्‍यक्ति का व्‍यक्तित्‍व झलकता है। ऐसे में गलत नाम का चुनाव आपके बच्चे को लोगों के सामने हंसी का पात्र बना सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ टिप्‍स जो आपको आपके बच्चे का नाम चुनने में मदद कर सकते हैं।

छोटा नाम

बच्‍चे का नाम रखते समय हमेशा छोटा नाम रखने की कोशिश करें। छोटे नाम का उच्‍चारण करने में हर व्यक्ति को आसानी होती है।

अर्थपूर्ण नाम

बच्‍चे का नाम ऐसा रखें जिसका कोई अच्छा मतलब निकलता हो। बिना अर्थ वाले नाम रखने से बच्चा भविष्य में हंसी का पात्र बन जाता है।

मुश्किल नाम गलती से न रखें

बच्चे का नाम रखते समय हमेशा आसान नाम की तलाश करें। आसान नाम रखने से उसे पुकारने वालों को आसानी होती है। साथ ही लोगों को बच्चे का नाम जल्दी याद भी हो जाता है।

इन चीजों से लें मदद

-बच्चे का नाम रखते समय अक्सर माता-पिता बेहद कंफ्यूज रहते हैं। ऐसे में आप बाजार में मिलने वाली कई किताबों का सहारा ले सकते हैं। इन किताबों में बच्चे के नाम के साथ उसका मतलब भी बताया गया होता है।

-नाम चुनने के लिए दूसरा विकल्प है ऑनलाइन। जी हां आप बच्चे का नाम रखने के लिए ऑनलाइन का भी सहारा ले सकते हैं। इंटरनेट पर एख साथ आपको लाखों नामों की सूची उनके अर्थ के साथ उपलब्ध है। इस लिस्ट में से अपनी पसंद का कोई भी नाम अपने बच्‍चे के लिए चुन लीजिए।

-आप अपने बच्चे का नाम अपने परिवार के किसी खास सदस्य के नाम पर भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके दिल में उसकी याद हमेशा ताजा बनी रहेगी।