Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांग्रेस के ‘भारत बंद’ में शामिल होगी DMK, उठाएगी यह गंभीर मुद्दा

चेन्नई: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का विरोध करेगी। इसके लिए पार्टी 10 सितंबर को कांग्रेस के बैनर तले होने वाले ‘भारत बंद’ में सक्रिय रूप से भाग लेगी।

एक बयान में स्टालिन ने कहा कि जब भी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने को आतुर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ आम लोगों को देने की इच्छुक नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को थामने या तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कुछ नहीं कर रही।