Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा ने किया आधुनिक शौचालयों का उद्घाटन

सिरसा। (सतीश बंसल)  जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आत्म प्रकाश मेहरा ने राजकीय मॉडल संस्कृति पाठशाला
चत्तरगढ़पट्टïी में आधुनिक शौचालयों का विधिवत उद्घाटन किया। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों को लड़के व
लड़कियों को दो-दो शौचालयों के लिए ग्रांट प्राप्त हुई थी। कनिष्ठ अभियंता गौरव जोशी के कुशल नेतृत्व में
आधुनिक शौचालय का निर्माण करवाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मुख्य शिक्षक व स्टाफ सदस्यों की
भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आधुनिक शौचालय बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता को बनाए रखने में
सहायक सिद्ध होंगे। ऐसे शौचालय बड़े-बड़े होटलों में होते है। उन्होंने अपने संबोधन में व्यक्तिगत स्वच्छता का
महत्व बताया और स्कूल को साफ सुथरा रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील की। उन्होंने कक्षाओं का
निरीक्षण किया व बच्चों को अधिगम स्तर पर संतुष्टि व्यक्त की।

उन्होंने प्रार्थना सभा में होने वाली गतिविधियों
की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रार्थना सभा में सभी बच्चों को बराबर मौके प्रदान किए जाएं ताकि बच्चों की झिझक
दूर हो पाए और उनमें बड़े मंच पर बोलने का डर भी निकले। स्कूल में सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध देखकर
उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य राम अवतार शर्मा, मुख्य शिक्षक बंसीलाल झोरड़, बलविंदर
सिंह बराड़, सतीश फोगाट, सोनिया कटारिया, सुमन कंबोज, सुमन कुमारी, विनीता कुमारी, सतीश कायत, सुरेश
कुमार सहित स्टाफ सदस्य मौजूद थे।