Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस छोड़कर ‘आजाद’ हो गए

कांग्रेस की अंदरूनी समस्या के कारण पुराने लोग छोड़कर जा रहे है। भारत कांग्रेस मुक्त बन रहा है। अब वह एक परिवार की पार्टी तक सीमित रह गई है। उसमें सिर्फ एक परिवार के कुछ लोग ही बचे हैं। कांग्रेस और सपा खत्म होने की कगार पर हैं। उन्होंने साफ कहा कि भाजपा को गुलाम नबी आजाद की जरूरत नहीं है।

विकास भवन में प्रेसवार्ता के दौरान मौर्य ने कहा कि यूपी के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के ट्वीट में कुछ भी गलत नहीं है। तंज कसा कि अखिलेश यादव की हरकतें औरंगजेब की तरह हैं। पहले उन्होंने पिता को पद से हटाया और अब पार्टी पर कब्जा कर लिया। अखिलेश ने धर्मेंद्र यादव को हराने के लिए पहले उन्हें आजमगढ़ से लड़ाया और फिर वहां प्रचार तक करने नहीं गए। ऐसा ही काम आजम खां के साथ भी किया। आजम के लिए भी अखिलेश ने एक बार भी वोट नहीं मांगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता भाजपा से लड़ने की बजाए अपनी पार्टी को बचाएं। अगर ऐसे ही सपा व कांग्रेस के नेता पार्टी को छोड़कर जाते रहेंगे तो उनका पूरा अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।