Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा आज करेंगे गोला का दौरा…

लखीमपुर खीरी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का आज गोला आगमन हुआ श्री शर्मा ने भाजपा की सरकार को विकास को प्राथमिकता बताते हुए रोजगार के सृजन का माध्यम बताया और कहा विकास से ही सभी वर्ग खुशहाल होते है। भाजपा की सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में यकीन रखती है।

डॉक्टर ,वकील, शिक्षक, नौजवान, मजदूर व किसान सभी के हित को ध्यान में रखती है। उन्होंने कहा आपने भाजपा की सरकार के रूप में कमीज देश और प्रदेश को दे दी है। अब पाजामे के रूप में नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाइये। जिससे विकास का पहिया तेजी से चल सके अन्यथा बगेर पाजामे के कमीज बेकार है।

 उन्होंने गोला नगर पालिका प्रत्याशी विजय शुक्ल रिंकू को जिताने की अपील करते हुए खुद को गोला का कर्ज चुकाने का अवसर देने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री शरद बाजपेई, विधायक रोमी साहनी, सांसद अजय मिश्र सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।