Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

CM योगी की सुरक्षा में तैनात दारोगा ने खुद को गोली मारी, मौत!

गोरखपुर: सिद्धार्थनगर में तैनात एक दरोगा ने गोरखपुर स्थित अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दरोगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात किया गया था। जानकारी के मुताबिक, घर पहुंचने पर पत्‍नी से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया और उसने सर्विस रिवॉल्‍वर से खुद को गोली मार ली। हालांकि मामला संदिग्‍ध बना हुआ है और पुलिस जांच कर रही है। दारोगा का नाम विकास सिंह‍ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवरिया के राउतपार अमेठिया के रहने वाले पूर्व सब इस्पेक्टर कौशल कुमार सिंह पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर पद पर तैनात थे। जिनकी लंबी बीमारी की वजह से सेवाकाल के दौरान मौत हो गई थी। सेवाकाल में हुई मौत के बाद कौशल सिंह के बेटे विकास सिंह को उनकी जगह विभाग में सब-इंस्पेक्टर पद पर नौकरी मिल गई। विकास इन दिनों सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाने में तैनात थे। उनका परिवार गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के बुद्धविहार के विवेकपुरम कॉलोनी में रहता था। मुख्यमंत्री के गोरखपुर आने पर उनकी सुरक्षा ड्यूटी में विकास सिंह को भी लगाया गया था। रविवार को वह ड्यूटी खत्म कर खोराबार स्थित अपने आवास पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि घर पहुंचने पर पत्नी शिप्रा सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहा जा रहा कि इसी दौरान गुस्से में आकर विकास ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद के सीने में गोली मार ली। घटना के दौरान विकास की मां और भाई पर घर की छत पर थे। गोली की आवाज सुनकर सभी दौड़े हुए आए। आनन-फानन में विकास में अस्‍पताल ले जाया गया, जहां गोली के अधिक गहरे प्रभाव के चलते डॉक्टर दारोगा को बचा नहीं सके औऱ उसकी मौत हो गई।