Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

VIDEO: कुत्ते पालने का रखतें हैं शौक, तो ये वीडियो आपके उड़ा देगा होश

कुत्ते पालने का शौक रखते हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है, क्योंकि दिल्ली में ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें पिटबुल प्रजाति के एक कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया।

वाकया 28 मार्च का है। उत्तमनगर में हुई ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पिटबुल टेरियर डॉग लोगों को दौड़ा रहा है और लड़के को उसने दबोच लिया। वो कई मिनटों तक लड़के को काटता रहा। इस बीच एक महिला दौड़ते हुए लड़के की मदद के लिए आई।

उसने लड़के को कुत्ते के चंगुल से छु़ड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लड़के भी मदद के लिए आगे आए और जिसको जो मिला कुर्सी, डंडा उससे कुत्ते को पीटा। ताकि वो लड़के को छोड़ दे। इसके बाद कुत्ता दूसरी तरफ भाग गया। इस हमले में तीन लोग, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है, वो गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि ये कुत्ता पालतू है या नहीं।

देखें वीडियो