Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपने फोन से तुरंत डिलीट कर दें ये 24 Apps, नहीं तो चोरी हो जाएगा आपका पर्सनल डेटा

 

 

नई दिल्ली। आज के समय में जब दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है। ऐसे समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसके पास स्मार्टफोन नहीं होगा। अब जब सभी के पास स्मार्टफोन है तो जाहिर सी बात है कि उसमें कई सारे ऐप तो होंगे ही। लेकिन अगर आप भी बहुत सारे ऐप अपने फोन में रखना पसंद करते हैं। तो ये आपके लिए काफी नुकसान का सौदा हो सकता है।

दरअसल हाल ही में एक साइबर सिक्यॉरिटी फर्म के रिसर्चर्स ने एक मैलवेयर का पता लगाया है। जिससे 24 ऐंड्रॉयड ऐप इंफेक्टेड हैं। ये सभी ऐप 4.72 लाख यूजर्स के बीच काफी पॉप्युलर हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इन ऐप्स को एक नए तरीके के ट्रोजन से इंफेक्टेड पाया गया है। इस ट्रोजन वायरस का नाम है जोकर।

ये एक तरीका का ट्रोजन है। जो कि विज्ञापन दिखाने वाली वेबसाइट के जरिए आपके डेटा को चुरा रहा है। ये ट्रोजन वेबसाइट्स से चुपचाप संपर्क कर लेता है और उनसे यूजर्स के डेटा को शेयर करने लगता है।

रिसर्च में कहा गया है कि यह ट्रोजन यूजर के एसएमएस को चुराने के साथ उनके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट और डिवाइस की पूरी जानकारी भी ले लेता है। यहां हम आपको इन्हीं ऐप्स के बारे में बता रहे हैं। अगर यहां बताया गया कोई भी ऐप आपके फोन में है, तो उसे तुरंत ही अनइंस्टॉल कर दें।

कई एप्स की अगर हम बात करें तो इन्हें प्रोसीड करने के लिए आपको इन्हें अपने फोटो, कांटेक्ट और अन्य कई तरह की परमिशन देनी होती है। अब जैसे ही हम इन परमिशन को अलाव करते हैं। वैसे ही आपके फोन के सभी प्रकार के डाटा का एक्सेस इन एप्स को मिल जाता है।

ये ट्रोजन आपकी सभी निजी जानकारियों को चुरा रहा है। फिर चाहे वो आपके पर्सनल एसएमएस हो या फिर आपकी बैंक डिटेल्स ये ऐप आपकी सारी निजी जानकारियां हासिल कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैलवेयर से काफी देश प्रभावित हुए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, चीन, साइप्रस, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, घाना, ग्रीस, होंडुरास, भारत, इंडोनेशिया और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश शामिल हैं।

ये हैं वो एप्स जिनके जरिए आपके डेटा को चुराया जा रहा है

1. Advocate Wallpaper
2. Age Face
3. Altar Message
4. Antivirus Security- Security Scan
5. Beach Camera
6. Board Picture Editing
7. Certain Wallpaper
8. Climate SMS

9. Collate Face Scanner
10. Cute Camera
11. Dazzle Wallpaper
12. Declare Wallpaper
13. Display Camera
14. Great VPN
15. Humour Camera
16. Ignite Clean
17. Leaf Face Scanner
18. Mini Camera
19. Print Plant Scan
20. Rapid Face Scanner
21. Reward Clean
22. Ruddy SMS
23. Soby Camera
24. Spark Wallpaper