Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

खेत में नग्न अवस्था में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

 

 

लखीमपुर खीरी। थाना हैदराबाद क्षेत्र में एक महिला का शव नग्न अवस्था में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों ने महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की आशंका जताई है।

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव लन्दनपुर ग्रंट के तुलमेल गंज निवासी कुंती देवी (45) पत्नी स्वर्गीय रामचंद्र गौतम महेशपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर रुपये निकालने के लिये घर से बीते दिवस निकली थी। देर शाम तक जब महिला वापस घर नहीं पहुची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को गांव निवासी सियाराम के गन्ने के खेत में उसका शव नग्न हालत में ग्रामीणों ने पड़ा देखा। पास में उसकी चप्पलें पड़ी थीं। शव के गले पर निशान पाए गए। मृतका के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

एसपी पूनम ने बताया कि महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है।