Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिव्यांग मां के सामने बेटी से किया दुष्कर्म

 

 

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के पांच दिन बावजूद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की निवासी विवाहिता के अनुसार उसकी शादी हरियाणा में हुई है। महिला ने बताया कि पांच दिन पहले उसकी ममेरी बहन का नंदोई अमजद उसकी ससुराल पहुंचा। अमजद ने उसकी ससुराल वालों से कहा कि महिला को उसका पिता मायके बुला रहा है। जिसके बाद मायके वालों ने यकीन करके महिला को अमजद के साथ भेज दिया।

पीड़िता का आरोप है कि अमजद ने उसके मायके में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की दिव्यांग मां भी हाथ-पैर पटकती रह गई। पीड़िता का आरोप है उसने आरोपी के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने अब तक उसके 164 के बयान भी दर्ज नहीं कराए हैं। क्षेत्र में खुला घूम रहा आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। मंगलवार को शिकायत मिलने पर एसएसपी अजय साहनी ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।