Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अद्भुत: इस मंदिर में पैर रखते ही पालतू कुत्ते जैसा व्यवहार करते हैं खतरनाक शेर

थाईलैंड में एक ऐसा मंदिर है, जिसमें प्रवेश करते ही खूंखार जानवर भी पालतू बन जाता है। यह एक बौद्ध मंदिर है जहां पिछले कई साल से जंगल के सबसे शक्तिशाली और खूंखार जानवर पल रहे हैं। इनकी देख-रेख बौद्ध अनुयायी करते हैं। ये उनके साथ ऐसे रहते हैं जैसे उनका पालतू कुत्ता हो।
थाईलैंड के इस बौद्ध मंदिर में लोगों के साथ बहुत से टाइगर खुशी-खुशी रहते हैं। उनका उठना-बैठना खाना-पीना यहां के लोगों के साथ ही होता है। वैसे तो शेर, बाघ और चीते को जंगल के सबसे खतरनाक जानवरों की श्रेणी में रखा जाता है लेकिन यहां का नजारा देखकर आप चौंक जाएंगे।
यहां बाघ इंसानी दोस्त बनकर रहता हैं। इस टाइगर टेंपल को यहां ‘Wat Pa Luang Ta Bua’ के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर म्यांमार और थाइलैंड के बीच में है। विदेशी पर्यटक अक्सर यहां ये चमत्कार देखने चले आते हैं। इस टेंपल के बनने की भी बड़ी अजब कहानी है। कहते हैं कि 1994 तक यह सिर्फ एक बौद्ध धर्म मंदिर हुआ करता था। लेकिन आज इसकी पहचान ‘टाइगर टेंपल’ के रूप में की जाती है।
यहां आने वाले देशी और विदेशी टूरिस्ट भी बाघों के साथ मस्ती करते हैं। वे उनके साथ खेलते हैं, फोटो खिंंचवाते हैं। कहा यह भी जाता है कि यहां बाघों को कम और बेकार खाना दिया जाता है व बोद्ध भिक्षु इन बाघों की तस्करी में भी शामिल है। लेकिन ये सिर्फ लोगों का कहना है ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है।