Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

27 मार्च: दैनिक राशिफल,आज इस राशि की आर्थिक योजना होगी फलीभूत

मेष राशि: कर्मक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। 

वृष राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पड़ोसी या भाई से तनाव मिल सकता है। 

मिथुन राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

कर्क राशि: विरोधी सक्रिय रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। मानसिक पीड़ा मिल सकती है। आर्थिक तनाव की स्थिति से भी गुजरना पड़ेगा। 

सिंह राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।कन्या राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित रहेंगे।तुला राशि: दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। पड़ोसी, मित्र या भाई के सहयोग से प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक योजना फलीभूत हो सकती है। फिर भी आर्थिक तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

धनु राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

मकर राशि: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पुरुषार्थ से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। 

कुंभ राशि: धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। 

मीन राशि: राजनैतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं लेकिन मैत्री संबंधों में तनाव आएगा। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक उलझन रहेगी।